क्राइम

Fraud : शादी का झांसा देकर 50 से अधिक महिलाओं को ठगा, ऐसे फंसाता था, इस तरह हुई गिरफ्तारी

शादी (Marriage) का झांसा देकर 50 से अधिक महिलाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी (Fraud) करने वाले शातिर ठग मुकीम अय्यूब खान को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जीवनशाथी डॉट कॉम और शादी डॉट कॉम जैसी वैवाहिक वेबसाइटों पर आकर्षक विवरण के साथ फर्जी आइडी बनाकर वह शादी के बहाने हाई प्रोफाइल और सामान्य महिलाओं को बनाता था शिकार था। महिलाओं को झांसे में लेने के लिए वह खुद को सरकारी विभाग में वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
दिल्ली क्राइम ब्रांच के अनुसार, मुकीम अय्यूब खान, शास्त्री पार्क में रहता था। वैसे मूलरूप से वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। कई राज्यों की रहने वाली महिलाओं से ठगी करने के कारण उक्त राज्यों की पुलिस मुकीम की तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच को गत दिनों जानकारी मिली कि मुकीम खान नाम के शख्स ने शादी के बहाने कई महिलाओं को धोखा दिया है। कई राज्यों की पुलिस के लिए वह वांछित है। गत बुधवार को पुलिस को पता चला कि मुकीम अय्यूब खान वडोदरा, गुजरात से दिल्ली आ रहा है। पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह बनाता था महिलाओं को शिकार
पूछताछ में मुकीम ने बताया कि वह खुद को सरकारी विभाग में वरिष्ठ अधिकारी बताकर हाई प्रोफाइल मुस्लिम अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा आदि महिलाओं व युवतियाें को शादी के बनाने शिकार बनाता था। टारगेट तय करने के बाद वह महिलाओं से अपना मोबाइल नंबर साझा कर उनसे लुभावनी बातें कर उन्हें मनगढ़ंत कहानी बताता था कि वह सरकारी नौकर है। पत्नी की मृत्यु के कारण पारिवारिक समस्याओं के कारण वह इलौती बेटी की देखभाल करने में असमर्थ है। महिलाओं को वह पत्नी और बेटी की तस्वीरें भी शेयर करता था। महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए वह उनके स्वजन से मिलकर शादी के बारे में बात करता था, शादी की तारीख आदि तय करता था। भोली-भाली महिलाएं व उनके स्वजन जब उसपर भरोसा कर लेती थीं, तब रिसार्ट, मैरिज हाल, हाेटल आदि की बुकिंग के नाम पर वह मोटी रकम लेकर गायब हो जाता था। पुलिस का दावा उसने देश भर में कई महिलाओं को धोखा दिया है, जिनमें अधिकांश महिलाएं तलाकशुदा व विधवा महिलाएं हैं क्योंकि नकली सहानुभूति और लुभावनी बातों के माध्यम से उनका विश्वास जीतना उसके लिए आसान था।

ऐसे की झांसा देने की शुरुआत
मुकीम खान की शादी 2014 में हुई और उसके तीन बच्चे हैं। 2020 में पहले उसने शादी डॉट कॉम पर अपनी आइडी बनाई और कामकाजी महिला की रुचि के आधार पर वह उनसे मिलने वडोदरा गुजरात चला गया। बातचीत के बाद उसने उक्त महिला से शादी के लिए राजी हो गया। महिला तलाकशुदा महिला थी और उसकी पांच साल की बेटी थी। वडोदरा छोड़ने से पहले मुकीम ने उनसे यह कहकर 30000 रुपये ले लिए कि उसने अपना वालेट खो दिया है। शादी के बाद दोनों कुछ समय साथ रहे ,लेकिन मुकीम के मन में महिलाओं को इस तरह से धोखा देकर आसानी से पैसा कमाने का आपराधिक विचार आया। इसके बाद 2023 में उसने प्रीत विहार की एक महिला से इसी तरह झांसे में लेकर शादी कर ली। वह भी विधवा थी और उसकी पांच साल की बेटी है। कई राज्यों में वह वैवाहिक साइटों से महिलाओं को निशाना बनाने की फिराक में घूमता रहा।

शादी के नाम पर महिलाओं को महंगे सामान भी देता था
शादी के नाम पर लक्षित महिलाओं से वह नकदी, मोबाइल फोन और गहने जैसे महंगे सामान भी ले लेता था। अगर उसे ऐसी महिलाओं के पास कोई महंगा सामान नहीं मिलता था, तो वह नकदी की कमी या एटीएम के काम न करने की कहानी बनाकर महिलाओं को उनके नाम पर महंगे फोन और वाहन खरीदने का लालच देता था। अगर वे ऐसा नहीं करतीं और उनके पास नकदी थी तब वह उनके नाम पर वित्तपोषित करवा वह सामान ले लेता था और फिर उसे बेच देता था। कभी-कभी उसके रेलवे टिकट, हवाई टिकट भी पीड़ितों द्वारा अपने परिवार के साथ शादी के लिए मिलने के उद्देश्य से बुक किए जाते थे। उसकी शिकार हाई प्रोफाइल मुस्लिम महिलाएं व एक न्यायिक अधिकारी भी हुई हैं। एक घटना में उसने एक महिला को अपनी तरफ से कुछ पैसे देकर उसके नाम पर उपहार के रूप में एक स्कूटी बुक की और पैसे की कमी के नाम पर शेष रकम महिला से ही वसूल की गई। स्कूटी की डिलीवरी लेने के बाद वह घूमने निकला और गायब हो गया।

आरोपी पर दर्ज हैं कई मामलें
पुलिस के मुताबिक, मुकीम ने कई महिलाओं को धोखा दिया है, लेकिन कुछ ने ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के रायबरेली, रामपुर, गोमती नगर, लखनऊ व दिल्ली में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button