टॉप न्यूजदेश-दुनिया

Amit Shah Jammu Visit: अमित शाह बोले, जब तक शांति नहीं होगी, पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी

भारत (Bharat) के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कितना भी जोर लगा लो गुर्जर, बकरवाल पहाड़ियों और दलितों के आरक्षण को हम हाथ नहीं लगाने देंगे, जब तक शांति नहीं होगी, पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी।

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का दिया आश्वासन
अमित शाह ने पलौड़ा जनसभा में विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के तहत यह पहला चुनाव है। शाह ने लोगों से कहा कि यह संयोग है कि भाजपा की पहली चुनावी रैली गणेश चतुर्थी के दिन शुरू हो रही है। देश की आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के मतदाता तिरंगे के नीचे अपना वोट डालेंगे।

पहली बार जम्मू-कश्मीर का मतदाता तिरंगे के नीचे करेगा मतदान
उन्होंने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन पर पुरानी व्यवस्था को पुनर्जीवित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार आतंकवाद, स्वायत्तता और गुज्जर,पहाड़ी, बकरवाल और दलित सहित किसी भी समुदाय के साथ अन्याय की अनुमति नहीं देगी, जिन्हें भाजपा सरकार द्वारा आरक्षण दिया गया था। पहली बार जम्मू-कश्मीर का मतदाता तिरंगे के नीचे करेगा मतदान। अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव है। जब से देश आजाद हुआ है पहली बार जम्मू कश्मीर का मतदाता दो झंडे नहीं, एक तिरंगे के नीचे अपना मतदान करेगा।

पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 हटने से 70 साल के बाद जम्मू कश्मीर की माताओं-बहनों को अधिकार मिला है। जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होना है, जबकि अन्य दो चरण 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button