राजनीति

Vote Chori: इंडिया गठबंधन ने कहा-वोट चोरी के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष, जंतर-मंतर को आंदोलन स्थल के रूप में कराएंगे बहाल

INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ने मंगलवार को वोट चोरी के मामले पर एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली तक राजनीतिक और जन प्रतिरोध जारी रहेगा तथा सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। विपक्ष ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल कराने को लेकर भी प्रतिबद्धता जताई।

चाय पार्टी में जंतर-मंतर के विषय और वोट चोरी पर आगे की रणनीति को लेकर हुई चर्चा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उनके आवास पांच सुनहरी बाग रोड पर विपक्षी नेताओं के लिए आयोजित चाय पार्टी में जंतर-मंतर के विषय और वोट चोरी पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

वोट चोरों के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लड़ता रहेगा
सीपीआइएम के राष्ट्रीय महासचिव एमए बाबी ने कहा कि जिस व्यक्ति पर निष्पक्ष रहने की जिम्मेदारी थी, वह ज्ञानेश कुमार रूलिंग पार्टी सत्तारूढ दल की टीम में जुड़ गया। इन लोगों ने पहले वोट चोरी की, फिर जनतंत्र चोरी किया और अब विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल को भी चुरा लिया। इन वोट चोरों के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लड़ता रहेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button