राजनीति

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल बोले-लड़ाई जारी रहेगी, ममता बनर्जी ने कहा-दिल्ली में हालात आपातकाल से भी बदतर

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सियासी पारा हाई रहा। हिरासत में लिए जाने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशभर के युवाओं से दिल्ली चलो का आह्वान करते हुए कहा कि वे वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचें।

कहा, वोट चोरी बंद करनी पड़ेगी
पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि इंकलाब जिंदाबाद। पुलिस ने छोड़ दिया। लड़ाई जारी रहेगी। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। वोट चोरी बंद करनी पड़ेगी।

हालात आपातकाल से भी बदतर : ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्टी नेताओं के साथ हिरासत में ले लिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में हालात आपातकाल से भी बदतर हो गए हैं।

सोमवार को इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि शाम चार बजे चार सांसदों के साथ हमने द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया है, जहां हमें लाया गया था। हमें दो घंटे तक जेल वैन में घुमाया गया। मैं आज रात कोलकाता नहीं लौट रही हूं और आज युवाओं और अन्य लोगों के साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके विरोध में वह सोमवार को इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button