राजनीति

UP Politics: योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की चुनौती स्वीकार की, अयोध्या से चुनाव लड़ने का दिया निमंत्रण

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनौती शनिवार को स्वीकार कर ली और उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। बलरामपुर में एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों नेताओं को अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए। इससे दो दिन पहले अखिलेश यादव ने आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।

योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी, चुनौती नहीं: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी उनका बयान राजनीतिक सलाह थी, न कि कोई चुनौती। इससे एक दिन पहले अयोध्या पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने बृहस्पतिवार को योगी आदित्यनाथ को सीधी चुनौती देते हुए कहा था कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं तो उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए। अखिलेश यादव ने बलिया के सिकंदरपुर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने संबंधी सवाल पर कहा कि यह राजनीतिक सलाह थी कि अगर वह अयोध्या से इतने ही आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा है कि 15 दिन के अंदर दूध का दूध और पानी हो जाएगा, तो उन्हें यही फैसला लेना चाहिए और अगला चुनाव अयोध्या से लड़ना चाहिए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button