क्राइम

ED Raid: ईडी ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के ठिकानों पर की छापेमारी, जानें-क्या है मामला

ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत बृहस्पतिवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित आवास एवं फार्महाउस पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी रियल एस्टेट कंपनी वाटिका लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले से जुड़ी है।

ईडी ने इन जगहों पर की छापेमारी
अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने गोपाल कांडा से जुड़ी गुरुग्राम की तीन जगहों उनके घर, फार्म हाउस और ऑफिस पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि ये छापे ईडी की गुरुग्राम यूनिट द्वारा वाटिका लिमिटेड के बड़े पैमाने पर किए गए रियल एस्टेट फ्रॉड की जांच के सिलसिले में मारे जा रहे हैं। इस मामले में निवेशकों को कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए लुभाया गया था और उन्हें समय पर कब्जा (पजेशन), पक्का रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड (बिक्री विलेख) पूरा करने का भरोसा दिया गया था। जांच के दायरे में आए चार प्रोजेक्ट्स में 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ रुपये जमा किए गए थे, लेकिन आज तक न तो उन्हें कब्ज़ा दिया गया और न ही वादा की गई सेल डीड पूरी की गई। (भाषा/एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button