Gurugram Hit And Run Case: महिला बाइक सवार को टक्कर मारने से पहले कल्याण बैंसला ने की थी अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

Gurugram News: हरियामा में गुरुग्राम पुलिस ने हिट एंड रन के एक मामले में आरोपी कल्याण बैंसला समेत दो लोगों को राजस्थान के दौसा जिले से हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। दौसा सदर के थानाधिकारी युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस की टीम ने थाने को जानकारी दी है कि उसने दौसा के आगरा रोड इलाके से बैंसला और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, महिला बाइकर को टक्कर मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। इस मामले में वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई थी।
महिला बाइक सवार को टक्कर मारने से पहले कल्याण बैंसला ने की थी अभद्र टिप्पणी : गुरुग्राम पुलिस
राजस्थान के दौसा के पास मंगलवार को गिरफ्तार किए गए कल्याण बैंसला ने गुरुग्राम की सड़क पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने से पहले उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं। कार की टक्कर से महिला गिरने के बाद कई मीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पेशाब करने के बहाने पुलिस हिरासत से भागने की भी कथित तौर पर कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि भागने की कोशिश के दौरान गिरने से बैंसला को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



