राजनीति

Uttarakhand Politics: हरीश रावत बोले-कांग्रेस मेरे खून और हड्डियों में है, इस्तीफे की बात से लिया यूटर्न

Harish Rawat: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून और हड्डियों में है, हरीश रावत जो कुछ भी है, उस सबका निर्माण करती है। वह तो मेरे साथ ही स्वर्ग में भी जाएगी। हां, यदि कल-परसों देहरादून में ईडी की जो पाखंडपूर्ण चकल्लस हुई है और मैंने यह कहा है कि यदि उससे कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है, तो पार्टी के जो पद मेरे पास हैं-प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य-मैं उन पदों से त्यागपत्र देना चाहूंगा।

ओएसडी के घर नकदी बरामद होने के बाद कांग्रेस नेता हरीश रावत ने की पार्टी के सभी पद छोड़ने की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे में बड़ी मात्रा में नकदी और गहने बरामद होने के बाद पार्टी के सभी पद छोड़ने की घोषणा की। हरीश रावत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हालांकि कहा कि हमेशा उनके साथ रहे जीना के खिलाफ भर्ती परीक्षाओं में कथित हेराफेरी के आरोपों पर उन्हें विश्वास नहीं है लेकिन वह बिल्कुल नहीं चाहते कि इन आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी पार्टी का संघर्ष कमजोर पड़े। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button