देश-दुनिया

BRICS: जयशंकर बोले, ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए

BRICS : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए।

जानें, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में जयशंकर ने कहा कहा
जयशंकर ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में भू-राजनीतिक उथल-पुथल का भी जिक्र किया और कहा कि आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान से निपटने, निष्पक्ष बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने, भरोसेमंद हर तरह की मदद (लॉजिस्टिक) करने, कारोबार के लिए पूर्वानुमान योग्य माहौल बनाने, व्यापारिक संबंधों में विविधता लाने तथा व्यापार और निवेश में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करने की जरूरत है।

कहा, मौजूदा ग्लोबल आर्थिक माहौल के जोखिमों और अवसरों को समझने और उनसे निपटने में मदद मिलेगी
जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। मैंने आर्थिक मजबूती, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊपन) के महत्व पर ज़ोर दिया। इससे हमें मौजूदा ग्लोबल आर्थिक माहौल के जोखिमों और अवसरों को समझने और उनसे निपटने में मदद मिलेगी। साथ ही, ठोस व्यवस्थाएं बनाने और विकल्पों का दायरा बढ़ाने के लिए ब्रिक्स देशों की एक-दूसरे की खूबियों का लाभ उठाने की अहमियत पर भी जोर दिया। मुझे पूरा भरोसा है कि ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 पार्टनरशिप को मजबूत करने, बाजारों तक पहुंचने, सप्लाई नेटवर्क को जोड़ने और व्यावहारिक कमर्शियल संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button