क्राइम

UP Crime: यूपी के बागपत में दुकानदार की हत्या, दो लोग हिरासत में

Baghpat Crime: बुधवार सुबह एक दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है। घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानें, क्या है मामला
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बड़ौत कस्बे में स्थित खत्री गढ़ी में दीपेंद्र (50) नामक दुकानदार की किसी भारी हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर बड़ौत थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपेंद्र पिछले करीब एक वर्ष से खत्री गढ़ी में रहता था और हाल में उसकी किराये की दुकान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। पुलिस इस विवाद को भी हत्या के संभावित कारण के तौर पर जांच रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत स्थित शवगृह भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button