बधाई संदेश
MiladUnNabi: पीएम मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर लोगों को दी बधाई

Onam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार हर ओर एकजुटता और उल्लास बढ़ाएगा। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन को मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ओणम पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह फसल उत्सव खुशियों, एकजुटता और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है आप सभी को शानदार ओणम की शुभकामनाएं। यह एक जीवंत त्योहार है, जिसे दुनियाभर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



