Haryana News: स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी में किया ध्वजारोहण

Hansi News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नायब सैनी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मां भारती की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया और स्मारक परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज की बधाई दी
नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि हरियाणा के नवगठित हांसी जिले में मुख्यमंत्री के रूप में पहली सीेबार ध्वजारोहण करने का अवसर मिला। प्रदेश के सभी परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
शहीदों को किया नमन
नायब सैनी ने कहा कि जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके परिवारों का सम्मान हमारा परम कर्तव्य है। शहीदों का बलिदान अमर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



