राजनीति

Delhi News: अरविंद केजरीवाल बोले-बच्चों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया, यही सच्ची आजादी

Arvind Kejriwal: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि जेन-जी के बाद अब जेन-अल्फा ने मोर्चा संभाल लिया है और सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाओं के लिए अपनी आवाज उठाना शुरू कर दिया है।

यह भी कहा अरविंद केजरीवाल ने
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर स्वतंत्रता दिवस के संदेश में कहा कि यह 15 अगस्त और भी ज्यादा खास है। जेन-जी के बाद अब जेन-अल्फा ने मोर्चा संभाल लिया है। देश के कोने-कोने में बच्चे अपने स्कूल को ठीक करवाने के लिए लड़ रहे हैं। वे अपने स्कूल के लिए डेस्क, साफ पानी, शौचालय और शिक्षकों जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। हमारे बच्चों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है। यही तो सच्ची आजादी है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button