देश-दुनिया
Independence Day: हिमाचल सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 433 दोषसिद्ध कैदियों की सजा में दी छूट

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 433 दोषसिद्ध कैदियों को सजा में छूट प्रदान की है, जिनमें से केवल तीन कैदियों को सजा में मिली इस छूट के कारण रिहा किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लागू कानूनी प्रावधानों के तहत पात्र दोषसिद्ध कैदियों की सजा में छूट दी गई है। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों के नाम हिमाचल प्रदेश के मुख्मंयत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संदेश दिया। (भाषा)



