देश-दुनिया

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति बोलीं, सरकार प्रश्नपत्र लीक पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक सुधार कर रही

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में सुधार के लिए व्यापक कदम उठा रही है और सुधारों का उद्देश्य इनमें अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से अंकुश लगाना तथा परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं युवाओं के लिए भरोसेमंद बनाना है। आइए, देश प्रेम की इसी सर्व समावेशी भावना के साथ हम सब स्वतंत्र भारत को विकसित भारत बनाने की राष्ट्रीय-साधना में स्वयं को समर्पित करें।

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपरित का राष्ट्र के नाम अपने संबोधन
राष्ट्रपति ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और समाज एकजुट रहते हैं, उसी तरह छात्रों के वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर और ठोस प्रयास करने चाहिए।

कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकियों, उनके समर्थकों को कड़ा संदेश दिया
राष्ट्रपति ने भारतीय सशस्त्र बलों के अतुल्य पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद-विरोधी सटीक अभियान चलाने की देश की क्षमता को प्रदर्शित किया और आतंकियों एवं उनके समर्थकों को कड़ा संदेश दिया गया कि वे चाहे कहीं भी छिप जाएं, लेकिन उन्हें अपने किए की सजा जरूर मिलेगी। मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस के साथ-साथ पिछले साल चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ का भी स्मरण किया।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button