देश-दुनिया
Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी चैनल को स्वर्ण मंदिर की गुरबानी के प्रसारण से रोकने से किया इनकार

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में होने वाले गुरबानी पाठ के प्रसारण से एक निजी चैनल को रोकने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।
अंतरिम राहत देने से इनकार
न्यायमूर्ति अनुप जे. भंभानी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की ओर से दायर याचिका पर इस चरण में अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। (भाषा)



