Shivratri: सावन की शिवरात्रि पर योगी आदित्यनाथ ने महादेव के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

Shivratri: सावन की शिवरात्रि पर देशभर के मंदिरों और शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिवालयों से लेकर काशी, प्रयागराज और अयोध्या तक पूरा प्रदेश भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दरबार से लेकर गांवों और शहरों के छोटे-बड़े शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में किए दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि श्रावण मास की शिवरात्रि पर आज गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में देवाधिदेव महादेव के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

सीएम योगी ने दी शिवरात्रि की बधाई
योगी ने श्रावण मास की शिवरात्रि पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि मैं देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करता हूं कि वह आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



