देश-दुनिया
PM Modi: पीएम मोदी कल विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से करेंगे संवाद

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विकसित वाइब्रेंट विलेज (वीवीवी) कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट गांवों को शामिल किया गया है।
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को माय भारत के माध्यम से लागू किया जा रहा
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को माय भारत के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए की गई है, जिसके तहत भारत के सीमावर्ती गांवों को देश के प्रथम गांव मानते हुए उन्हें विकसित भारत की यात्रा का सक्रिय भागीदार बनाया जा रहा है। (भाषा)



