राजनीति

PM Modi: पीएम मोदी बोले-संसद में हर आवाज को सुने जाने का अवसर मिलना चाहिए, राहुल गांधी पर कसा तंज

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र को उत्पादक एवं सार्थक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सदन में चर्चा तर्क और तथ्यों के आधार पर होगी तो हंगामे या ऊंची आवाज में बोलने की कोई जरूरत नहीं होगी। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मौसमी मानसून का सकारात्मक प्रभाव दिखना शुरू हो गया है और संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि संसद में हर आवाज को सुने जाने का अवसर मिलना चाहिए।

मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा हूं, प्रधानमंत्री मोदी का राहुल गांधी पर कटाक्ष
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट बनाने वाले युवा नवप्रवर्तकों की सराहना की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहे हैं। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे देशवासी गौरवान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरिक्ष क्षेत्र तक फैली हुई हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button