CJP Protest: प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-अहंकार छोड़िए इनकी बात सुनिए

CJP: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कहा, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उनपे लाठी चार्ज करवा रही
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि जंतर-मंतर पर देश का सारा युवा लाखों की संख्या में जमा हो गया है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उनपे लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं, जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। अहंकार छोड़िये और इनकी बात सुनिए।
परीक्षा व्यवस्था ठीक करने की बजाय देश के युवाओं पर सीधे हमला बोल दिया
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा कि हमारे बच्चों पर लाठी चार्ज कर रहे हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि मोदी जी ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था ठीक करने की बजाय देश के युवाओं पर सीधे हमला बोल दिया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



