क्राइम

Bharat Tiwari Murder Case: चिराग पासवान बोले, भरत तिवारी की हत्या के दोषी अधिकारियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी

Bihar Politics: जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा है कि बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी की कथित हत्या के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। चिराग पासवान ने भोजपुर के बिलौटी गांव जाकर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों के मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। चिराग पासवान ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विगत दिनों आरा में बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी की हुई निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही, उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button