Punjab Politics: गृह मंत्री अमित शाह से मिले कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कार्रवाई की मांग की

Punjab News: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, नार्को-आतंकवाद तथा गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव का मुद्दा उठाया और कहा कि यदि केंद्र सरकार मौजूदा स्थिति को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानती है तो उसे प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
जानें, क्या कहा कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने चार जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पंजाब के सीमावर्ती जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया था।
यह भी कहा कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मेरी मुलाकात को जो शरारतपूर्ण राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, मैं उसका खंडन करता हूं। यह मुलाकात पंजाब राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के संबंध में मेरी बात रखने के लिए आज पहले से ही तय थी।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



