राजनीति

Tamil Nadu Politics: स्टालिन बोले-द्रमुक की कृपा से टीवीके सत्ता में, विजय के नेतृत्व वाला शासन समाप्त करने का संकल्प लें

Tamil Nadu News: द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में टीवीके की सत्ता केवल उनकी पार्टी और उसके सहयोगियों की कृपा के कारण है। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार पर पूर्ण विराम लगाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

यह भी कहा स्टालिन ने
स्टालिन ने चेन्नई में आयोजित एक समारोह में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) में शामिल हुए 1,000 से अधिक ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए 1949 में स्थापना के बाद से पार्टी के इतिहास का वर्णन किया। इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी ने 1975 में आपातकाल लागू करने का विरोध किया था, इस बात को बखूबी जानते हुए भी कि इससे उनकी पार्टी सरकार को बर्खास्त कर दिया जाएगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button