राजनीति
PM Modi Bengal Visit: पीएम मोदी बोले, भाजपा महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM Modi In Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस पर महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह देने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा द्वारा संदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
यह भी कहा पीएम मोदी ने
उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में ठाकुरनगर स्थित मतुआ समुदाय के गढ़ में एक चुनावी रैली में मोदी ने कहा कि पड़ोसी देश में धार्मिक उत्पीड़न के बाद भारत में शरण लेने वाले सभी शरणार्थियों को संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं के माध्यम से नागरिकता प्रदान की जाएगी। (भाषा)



