CJP: जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश के आरोप में कॉजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सौरभ दास, आशुतोष रांका हिरासत में; अभिजीत दीपके ने कहा-प्रतिरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर क्षेत्र में बिना अनुमति के प्रवेश करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ये नेता कड़ी सुरक्षा वाले इस स्थल में घुसे थे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की थी।
कॉजपा नेता दास, रांका हिरासत में; दीपके ने कहा–प्रतिरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता
कॉजपा के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका कुछ अन्य लोगों के साथ मंगलवार को भारी बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा को भेदते हुए जंतर-मंतर पहुंच गए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को एक आदेश जारी जंतर मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया जिसका मतलब है कि अब इस स्थान पर धरना-प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कहा कि आप प्रतिरोध की आवाज को दबा नहीं सकते। (भाषा)



