Navratri: पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं, मां दुर्गा से सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Navratri 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं है। पीएम मोदी ने मां दुर्गा से सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्र की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।
देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना
नवरात्र के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



