देश-दुनिया

PM Modi: पीएम मोदी ने मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Manipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के राज्य सरकार के प्रयासों में हरसंभव सहायता देने का शनिवार को आश्वासन दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह के साथ बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

मणिपुर में ताजा हिंसा में पांच लोगों की मौत
मणिपुर के कामजोंग और उखरुल जिलों में सशस्त्र समूहों के बीच फिर से हुई झड़पों में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नगा बहुल कामजोंग जिले के कुकी बहुल चसाद गांव में 22 वर्षीय एक युवक और 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button