देश-दुनिया

CJP Protest: कॉजपा के प्रदर्शन के कारण 25 घंटे बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन फिर से खुले

Delhi Metro: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर 25 घंटे से बंद दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन शनिवार रात फिर से खोल दिए गए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की कि उसके सभी स्टेशनों पर सामान्य आवाजाही बहाल कर दी गई है।

कॉजपा को प्रदर्शन की अनुमति से किया था इनकार; 57 मेट्रो स्टेशन व इंटरनेट था बंद, 25 हजार जवान थे तैनात
दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से शुक्रवार को इनकार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे, जिसके तहत 25 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ 57 मेट्रो स्टेशन व मोबाइल इंटरनेट बंद करना, सीमावर्ती स्थलों, बस टर्मिनल, होटलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच करना शामिल था। पुलिस के अनुसार, व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना के बीच प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर अनधिकृत धरना देने से रोकना और शहर भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button