देश-दुनिया
Court News: महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले गुंडों के मन में कानून का डर पैदा करना जरूरी

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले गुंडों के मन में कानून का डर पैदा करने की जरूरत है और ऐसा लगता है कि लोगों में यह भावना है कि शहर में खासकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ संवेदनशील इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
जानें, क्या है मामला
न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने दिल्ली-एनसीआर में हाल में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के संबंध में स्वत: संज्ञान वाले एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की है। (भाषा)



