देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली में बारिश की संभावना, जलभराव पर एनडीएमसी ने मांगी माफी

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की बारिश हुई। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश के बाद जलभराव पर एनडीएमसी ने मांगी माफी
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को अपने अधिकार क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए जलभराव के लिए स्थानीय निवासियों से माफी मांगी और कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। एनडीएमसी के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सामान्य परिस्थितियों में नगर निकाय 15-20 मिनट के भीतर जलभराव की समस्या दूर कर देता है, लेकिन मंगलवार को कम से कम तीन-चार स्थानों पर पानी निकालने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे से भी कम समय में 72 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि भले ही बहुत कम समय में अत्यधिक बारिश हुई हो, लेकिन इसे लोगों को हुई परेशानी और अव्यवस्था के लिए कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता। 25 अगस्त को एनडीएमसी क्षेत्र में जलभराव के कारण जिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, मैं उनसे दिल से माफी मांगता हूं। नगर निकाय पूरे एनडीएमसी क्षेत्र को पूरी तरह जलभराव मुक्त बनाने के लिए कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय करेगा। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में हमारे नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।’’ उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए स्थानीय निवासियों से सुझाव भी आमंत्रित किए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button