क्राइम

Delhi Crime: दिल्ली में डेटिंग एप से बुजुर्ग को फंसाकर 1.30 लाख रुपये ठगे, दो युवतियां गिरफ्तार

Delhi News: ठगी की वारदाते थम नहीं रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने डेटिंग एप के जरिए एक 67 वर्षीय बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाकर उनका मोबाइल फोन चोरी करने और 1.30 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जानें, क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी ज्योत्स्ना (26) और उसकी सहयोगी मानसी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ज्योत्स्ना ने फर्जी नाम से डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाई थी, जबकि मानसी खुद को वही महिला बनकर बुजुर्ग से मिली थी, जिसके नाम से प्रोफाइल बनाई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें, क्या होता है डेटिंग एप
डेटिंग एप ऐसा मोबाइल सॉफ्टवेयर या ऑनलाइन माध्यम है, जिसका प्रयोग लोग नए लोगों से मिलने, दोस्त बनाने या रोमांटिक पार्टनर (साथी) की तलाश करने के लिए करते हैं। इन एप्स पर यूजर अपनी प्रोफाइल, फोटो और पसंद की जानकारी साझा करते हैं, और एप के जरिए पास के या पसंद के अन्य यूजर से जुड़ते हैं।

ठगी से ऐसे बचें
डेटिंग एप पर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति को कभी पैसे या निजी बैंक का विवरण न दें। बातचीत हमेशा एप के अंदर ही रखें, व्यक्तिगत नंबर या वाट्सएप पर न जाएं। पहली मुलाकात हमेशा किसी सार्वजनिक स्थान पर ही तय करें।

ठगी होने पर क्या करें
ठगी होने पर संदिग्ध प्रोफाइल को तुरंत डेटिंग एप पर रिपोर्ट और ब्लॉक करें। यदि आपके साथ धोखाधड़ी हो जाती है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button