देश-दुनिया

Independence Day: पीएम मोदी बोले-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और एक करोड़ युवाओं को मिलेगा एआई प्रशिक्षण

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की ताकि उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ कम हो सके। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ कोचिंग कक्षाएं बहुत बड़ा बोझ बन चुकी हैं।

मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को एआई प्रशिक्षण देने पर दिया जोर
प्रधानमंत्रीमोदी ने प्रौद्योगिकी और नवाचार को भारत की वृद्धि आकांक्षाओं के केंद्र में रखते हुए उभरती प्रौद्योगिकियों में नेतृत्व करने का आह्वान किया और अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को कृत्रिम मेधा (एआई) का कौशल प्रशिक्षण देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में तेजी से नए अवसर खुल रहे हैं तथा भारत को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व करना होगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button