क्राइम

Sukhbir Singh Badal Attacked: शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमले के आरोपी जसपाल सिंह को 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा

Sukhbir Singh Badal: महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार जसपाल सिंह को 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जसपाल सिंह को बृहस्पतिवार को यहां माता साहिब गुरुद्वारे के अंदर बादल पर कथित तौर पर हमला करने के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था।

नांदेड़ अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुखबीर बादल दिल्ली रवाना हुए
नांदेड़ में एक गुरुद्वारे में कृपाण से किए गए हमले में घायल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को सर्जरी के बाद शुक्रवार को यहां एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगत में बृहस्पतिवार को एक निहंग ने बादल पर हमला कर दिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बादल को दोपहर करीब डेढ़ बजे यशोसाई अस्पताल से छुट्टी दी गई और वह सीधे नांदेड़ हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे
अधिकारी ने बताया कि वह उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए और शाम को राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। इससे पहले उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने शुक्रवार सुबह कहा था कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री की करीब 90 मिनट तक सर्जरी हुई।अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा कि सर्जरी करीब डेढ़ घंटे तक चली। उन्हें अंदरूनी चोट आई थी और किसी नुकीली चीज से गहरे घाव का निशान था। अंदरूनी चोट का उपचार कर दिया गया। प्लास्टिक सर्जन ने उनकी अल्नर धमनी और तंत्रिका का भी इलाज किया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी जसपाल सिंह ने बादल पर हमला क्यों किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या की कोशिश, खतरनाक हथियारों या तरीकों से जान-बूझकर चोट पहुंचाने और किसी लोकसेवक को दायित्व निर्वहन से रोकने के लिए गंभीर चोट पहुँचाने का मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी ने सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण हमले को रोका, हथेली पर लगी चोट
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर यहां एक गुरुद्वारे में कृपाण से हुए हमले के असर को एक सतर्क पुलिस अधिकारी ने समय रहते दखल देकर कम कर दिया, लेकिन हमलावर को काबू में करने के दौरान उस पुलिसकर्मी की दाहिनी हथेली पर कट लग गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (एसपीयू) से जुड़े अधिकारी निरीक्षक संतोष केंद्रे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख की सुरक्षा टीम का हिस्सा थे। बादल नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत के दौरे पर थे, जहां बृहस्पतिवार को यह घटना हुई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button