देश-दुनिया

Independence Day: देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले के समारोह में पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम्

Vande Mataram: भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जो देश के इतिहास में एक बेहद अहम दिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला परिसर में होने वाले समारोह का नेतृत्व करेंगे। देशभक्ति के माहौल के बीच कार्यक्रम के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।

जानें, क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्वौपदी मुर्मू का प्रेरक और विचारशील संबोधन। उनके विचार हमारे देश की ताकत और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उनका संदेश हम सभी को विकसित भारत के लिए नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button