राजनीति
PM Modi: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के एक दिन बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश

Nitish Kumar: जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के एक दिन बाद मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।
ये भी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री मोदी के साथ नीतीश की मुलाकात के दौरान जदयू नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी मौजूद रहे।
जानें, क्या कहा नीतीश ने
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय कक्ष में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। (भाषा)



