देश-दुनिया

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर: अस्पताल

Sonam Wangchuk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार सलाह के बावजूद वह नसों के माध्यम से दिए जाने वाले तरल पदार्थ (आईवी फ्लूड) और ग्लूकोज लेने से लगातार इनकार कर रहे हैं। अस्पताल की ओर से सुबह नौ बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि वांगचुक को सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सफदरजंग और एम्स के चिकित्सकों ने वांगचुक मामले पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की
दिल्ली स्थित सफदरजंग और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन देकर मीडिया में आई उन खबरों का हवाला देते हुए मरीजों के अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप की अपील की, जिनमें दावा किया गया है कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने उपचार के बारे में निर्णय लेने में सक्षम मरीज होने के बावजूद चिकित्सकीय सलाह के विरुद्ध अस्पताल छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल की आरडीए ने सोमवार को राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में कहा कि यदि ये खबरें तथ्यात्मक रूप से सही हैं, तो वे सूचित सहमति, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button