Droupadi Murmu Moldova Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोल्दोवा पहुंचीं, प्रतिनिधिमंडल स्तर की करेंगी वार्ता

Droupadi Murmu In Moldova: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को मोल्दोवा की ऐतिहासिक यात्रा पर यहां पहुंचीं, जो किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस यूरोपीय देश की पहली यात्रा है। यह यात्रा यूरोप के तीन देशों के उनके दौरे का हिस्सा है, जिसका मकसद व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करना है।

गार्ड ऑफ ऑनर दिया
मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया संदू ने चिसिनाउ में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया और उन्हें औपचारिक स्वागत व गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दोनों नेताओं ने हमारी द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं पर सार्थक और भविष्योन्मुखी चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा गणराज्य की यह पहली राजकीय यात्रा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और यह दोनों देशों के बीच बढ़ती दोस्ती और आपसी भरोसे को दर्शाती है। (भाषा)



