देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में भारी बारिश, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट; वायनाड में रेड अलर्ट

Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में मंगलवार को भारी बारिश से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भारी वर्षा की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। इस कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार थम गई। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट और वायनाड में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जानें, कहां-कितना रहा तापमान
दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री अधिक है। दो जुलाई, 2024 के बाद यह इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। तब शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मुंबई में बारिश से कुछ देर के लिए राहत, स्कूल और कॉलेज बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के मुंबई में सुबह घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। हालांकि, सुबह कोई खास बारिश नहीं हुई, जिससे दो दिनों की भारी बारिश के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। मुंबई में लगातार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

राजस्थान में कई जगह भारी बारिश, इस हफ्ते ऐसा ही मौसम रहने के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस सप्ताह भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह तक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 91.0 मिलीमीटर बारिश जालौर जिले के जसवंतपुरा में दर्ज की गई।

भारी बारिश और भूस्खलन के बाद वायनाड में रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के वायनाड जिले में रेड अलर्ट जारी किया, जहां आज मनंतवाडी और वैथिरी इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई। वायनाड में कल्लाडी सुरंग परियोजना स्थल पर सुबह करीब 11 बजे भूस्खलन होने के बाद दोपहर 12.30 बजे यह अलर्ट जारी किया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button