क्राइम

UP News: यूपी के बिजनौर में नायब तहसीलदार ने खुद को मारी गोली, बलिया में हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तैनात एक नायब तहसीलदार ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर खुद को कथित तौर पर गोली मार ली और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बलिया के नगरा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

नायब तहसीलदार की हालत गंभीर
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने यहां बताया कि बिजनौर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात राजकुमार ने अपने सरकारी आवास में कमरा बंद करके खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजकुमार आज ही जिले के बाहर से आए थे। कमरे से एक पिस्तौल मिली है।

पेड़ पर फंदे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर
बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि नगरा थानाक्षेत्र के वीरचंद्रहा गांव में 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूत्रों ने बताया कि उसका शव मंगलवार दोपहर गांव के पश्चिम स्थित एक बगीचे में पेड़ पर लगे फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button