देश-दुनिया
West Asia Crisis: पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर शेख से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह से फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया में उभरती सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की तथा क्षेत्र में शीघ्र शांति बहाली के लिए तनाव घटाने और कूटनीति पर जोर दिया।
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने पर चिंता जताई
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों को लेकर भारत की कड़ी निंदा को दोहराया। (भाषा)



