देश-दुनिया
Transit Visa: जर्मनी ने भारतीय यात्रियों के लिए ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता खत्म की

Germany: जर्मनी के दूतावास ने मंगलवार को बताया कि अब भारतीय नागरिकों को जर्मनी के किसी हवाई अड्डे पर ठहराव के साथ किसी अन्य देश की यात्रा करने के लिए ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।
तीन जून से प्रभावी होगा यह निर्णय
दूतावास के अनुसार, यह निर्णय तीन जून से प्रभावी होगा। हर साल छात्र, नौकरीपेशा लोग और पर्यटक समेत बड़ी संख्या में भारतीय अन्य गंतव्यों तक पहुंचने के लिए जर्मनी के हवाई अड्डों से होकर यात्रा करते हैं। (भाषा)



