देश-दुनिया

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश के आसार

Weather Update: दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से रविवार तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

28 से 31 मई तक हो सकती है बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 मई तक बारिश हो सकती है और बादलों की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है, जबकि एक और दो जून को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

एक्यूआई 199 दर्ज
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में था। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button