देश-दुनिया

Heatwave: यूपी में 47.4 डिग्री तापमान के साथ बांदा सबसे गर्म स्थान, लखनऊ में पारा 42.9 डिग्री पर पहुंचा

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बांदा मंगलवार को भी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें, कहां-कितना रहा तापमान
विभाग के मुताबिक, औराई में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 45.5 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने चेतावनी दी कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय में लू से लेकर भीषण लू चलने की प्रबल आशंका है। उसने कहा कि राज्य के कुछ इलाकों में रातें भी बेहद गर्म रहने का अनुमान है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button