राजनीति

Delhi Politics: पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Protest In Delhi: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी के हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर व मदर डेयरी बूथों व पेट्रोल पंपों के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पेट्रोल पंप और डेयरी बूथ के बाहर प्रदर्शन
पार्टी के सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस समितियों (बीसीसी) के बैनर तले पेट्रोल पंप और डेयरी बूथ के बाहर प्रदर्शन किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं ने ईंधन और दूध की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज उठाई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button