Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह में सरकारी आवास खाली कर देंगे: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक सप्ताह के अंदर अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे।
सभी सुविधाएं भी लौटा देंगे
संजय सिंह (Sanjay Singh) ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी लौटा देंगे। केजरीवाल आप विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए उपराज्यपाल सचिवालय गए थे।
आम आदमी की तरह रहेंगे
संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें मिलने वाली सुरक्षा (Security) सहित सभी सुविधाएं लौटा देंगे और लोगों के बीच एक आम आदमी की तरह रहेंगे। (भाषा)



