राजनीति
BSP: सुशासन वह है जो संविधान के अनुसार पूरे देश को साथ लेकर चले: मायावती

BSP Strategy: बहुजन समाज पार्टी (सपा) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि सुशासन वह है जो संविधान के अनुसार पूरे देश को साथ लेकर चले।
पार्टी के कार्यों को बढ़ाने का लिया संकल्प
मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पश्चिम के महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल में बसपा संगठन के गठन की तैयारी व मजबूती एवं पार्टी के जनाधार को बढ़ाने आदि पर दिल्ली में हुई बैठक में गहन समीक्षा की गई। आगे पूरे तन, मन, धन से पार्टी के कार्यों को दिशा-निर्देशानुसार बढ़ाने का संकल्प लिया गया। (भाषा)



