क्राइम

Nepal News: नेपाल में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार

Nepal Crime: दक्षिणी नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी गौतम कुशवाहा (35), रंजन कुमार सिंह (30) और संजीव कुमार राम (40) को सोमवार को जीतपुर सिमारा उपमहानगरपालिका से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 170 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी के बाद संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button