Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक साथ किया नाश्ता, दिखाई एकजुटता; कहा-हाईकमान का हर फैसला मानेंगे

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान को खत्म करने के लिए शनिवार को एकजुटता दिखाई। कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। भविष्य में भी वे एकजुट रहेंगे। शिवकुमार, सिद्धरमैया के आवास कावेरी पर नाश्ते के लिए पहुंचे, जिसके बाद दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

कहा, हम हाई कमान की बात मानते हैं
डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हम हाई कमान की बात मानते हैं। आज, मैंने और मुख्यमंत्री ने ब्रेकफास्ट मीटिंग की। सीएम अगले कुछ दिनों में लंच या डिनर के लिए मेरे घर भी आएंगे। हम साथ आए हैं और मिलकर काम किया है। राज्य के वर्कर्स ने हमारा साथ दिया है, और कर्नाटक के लोगों ने हमें भारी बहुमत दिया है। हमने लोगों से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना हमारा फर्ज है। अपने लोगों से किए हर वादे को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें आपका साथ मिला है, और हम एक ऐसी सरकार दे रहे हैं जो गुड गवर्नेंस पर फोकस करती है। हमने 2028 की स्ट्रैटेजी और आठ दिसंबर से होने वाले असेंबली सेशन पर बात की।

हम पार्टी हाई कमाान के फैसले को मानेंगे
हम विपक्ष से निपटने और उसे जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जहां तक लीडरशिप की बात है, हम पार्टी हाई कमाान के फैसले को मानेंगे। हम हमेशा पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं। हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं, हमें विश्वास है कि कर्नाटक एक बड़ी भूमिका निभाएगा, हम 2028 में सरकार दोहराएंगे, और मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में भी आगे बढ़ेंगे। कर्नाटक के लोगों के लिए काम करना हमारा कमिटमेंट है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



