देश-दुनिया

Gurugram News: गुरुग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी ने श्रम साधकों का किया सम्मान, नारी शक्ति को किया नमन

Nayab Singh Saini In Gurugram: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गुरुग्राम में श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि श्रम साधकों का सम्मान करना मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है। हमारे श्रमिक भाई-बहनों की मेहनत और समर्पण ही देश-प्रदेश की प्रगति की असली ताकत है। हमारी मिट्टी में आपकी मेहनत की खुशबू रची-बसी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

इस अवसर पर श्रमिक भाइयों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित की। हमारा संकल्प है कि श्रमिकों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि वे सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।

नारी तू नारायणी
सीएम सैनी ने गुरुग्राम में प्रदेश की नारीशक्ति के साथ सेल्फी लेकर उनके सम्मान, सशक्तीकरण और योगदान को नमन किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button