Yogi Ki Paati: सीएम योगी की प्रदेशवासियों को पाती-भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी, अपना और अपनों का रखें ख्याल

HeatWave: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को बचाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को प्रदेशवासियों के लिए लिखी पाती को सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया। उन्होंने अपनी पाती में कहा कि शासन के हर स्तर पर समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। प्रदेशवासियों से अपील है कि गर्मी में सतर्क रहें और लापरवाही न करें।
योगी की पाती
योगी ने अपनी पाती में लिखा है कि मौसम की तरह फसलों का भी चक्र होता है। रबी की फसलों की कटाई हो चुकी है। नई फसल की उपल मौसमी फल आपका स्वाद बढ़ा रहे हैं। लेकिन मौसम का चक्र अगर थोड़ा भी परिवर्तित हो जाए, तो बाढ़, सूख्ख अकाल से लेकर महामारी तक मनुष्यों के लिए अभिशाप बन जाती हैं। प्रकृति के स्वभाव के अनुरूप हर मौसम की तरह ग्रीष्म ऋतु आई है। बढ़ता तापमान हमें इसके दुष्प्रभावों से बचने तथा अपनी तैयारियां पूरी करने का संदे दे रहा है।
प्रदेश के हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है, इसलिए सरकार ने कड़कड़ाती ठंड की तरह प्रचंड गर्मी की मार बचाने की भी तैयारी कर ली है। शासन के हर स्तर पर समन्वित और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।
हीट स्ट्रोक से प्रभावितों के तत्काल उपचार के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई
बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। पीक डिमांड को ध्यान में रखते हुए लगभग 34,00 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए सभी थर्मल पावर प्लांट को उनकी पूरी क्षमता संचालित करने की व्यवस्था की गई है। प्रदेशभर में पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने का कार्य तात्कालिन रूप से रोक दिया गया है। सड़कों पर पानी का छिड़काव, छायादार क्षेत्रों की व्यवस्था, श्रमिकों को थकावट, निर्जलीकरण एवं लू से बचा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस कड़ी में औद्योगिक एवं निर्माण स्थलों पर स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित कि जाएंगे। हीट स्ट्रोक से प्रभावितों को तत्काल उपचार मिले, इसके लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है।
बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
तहसील, थाने, अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। भीष गर्मी के बीच पशुधन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए प्राणि उद्यानों-अभयारण्यों में हीट-वेव एक्शन प्ला के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। गोशालाओं में हरे चारे-चोकर एवं पानी की उचित व्यवस्था रहेगी। एक दिन पहले भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव एवं अक्षय तृतीया मनाया गया। परशुराम के आशीर्वाद से प्रदेश में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना हुई हैं, जो अक्षम है। अक्षय का भाव संस्कार, समर्पण और सेवा की अविनाशी परंपरा का परिचायक है। भीषण गर्मी मानवता की इसी भावना क आगे बढ़ाने का अवसर है। घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें। आप भी पर्याप्त मात्रा में पानी, शिकंजी, छाछ या नारियल पानी पीते रहें। बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनें। सबसे आवश्यक बात, ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो। अपना और अपनों का ख्याल रखें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



